‘बाहुबली’ रॉकेट एलवीएम 3 से चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण
Chandrayaan 3 :-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया। यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 के साथ 642 टन वजन वाले बाहुबली रॉकेट एलवीएम3 ने दोपहर बाद 2.35 बजे उड़ान भरी। लगभग 2.52 बजे धरती से करीब 179 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचने में करीब 40 दिन और लगेंगे। इस दौरान चंद्रयान-3 लगभग 3.84 लाख किमी की लंबी चंद्रमा की यात्रा शुरू करेगा। लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की जमीन पर सॉफ्ट लैंडिंग करने...