तमिलनाडु के राज्यपाल का नया विवाद
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य की डीएमके सरकार का विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके विधायक के पोनमुडी को राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था, जिसमें पिछले साल यानी 2023 में हाई कोर्ट ने उनको दोषी ठहरा दिया और सजा सुना दी, जिसके बाद उनको उच्च शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने...