बिहार में इफ्तार पार्टी पर सियासतः नीतीश के बाद अब तेजस्वी की दावत ए इफ्तार
पटना। बिहार में अब रमजान के महीने में राजनीतिक दलों द्वारा दिए जा रहे इफ्तार पार्टी (Iftar party) को लेकर सियासत शुरू ही गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे कई राजनेताओं और बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। हालांकि भाजपा के नेताओं ने इसका विरोध किया और भाजपा का कोई भी नेता इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा नहीं लिया। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर 9 अप्रैल की शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रही...