रेवंत रेड्डी होंगे सीएम, सात को शपथ
नई दिल्ली। तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके नाम पर राहुल गांधी की सहमति मिलने के बाद औपचारिक रूप से उनको कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। वे सात दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी थी। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शपथ समारोह गुरुवार को होगा। गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी को पहले से ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। वे...