Tsunami Warning

  • जापान में 6.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

    Japan Earthquake :- जापान के इज़ू द्वीप में रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आने के बाद गुरुवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप गुरुवार सुबह 11.09 बजे 10 किमी की गहराई पर आया। भूकंप के बाद अनुमानित एक मीटर की ऊंचाई वाली सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। (आईएएनएस)

  • इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के मालुकु प्रांत (Maluku Province) में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता (7.5 Intensity) का भूकंप (Earthquake) आया, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप दोपहर 12.47 बजे आया, जिसका केंद्र मालुकु तेंगारा बारात (केपुलुआन तनिम्बर) जिले से 148 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित था और समुद्र तल के नीचे 131 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके आसपास के कई प्रांतों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के बाद कमजोर से मध्यम स्तर के तीन झटके महसूस किए गए। एक आपदा प्रबंधन...