वेद पठन-पठान का सभी मनुष्यों को अधिकार
यजुर्वेद के 26/2 मन्त्र में उपमालङ्कार है। परमात्मा सब मनुष्यों के प्रति इस उपदेश को करता है कि वेदों के पढ़ने -पढ़ाने का सब मनुष्यों को अधिकार है, और विद्वानों को उनके पढ़ाने का। इसलिए ईश्वर आज्ञा देता है कि- हे मनुष्यों! जिस प्रकार मैं तुम को चारों वेदों का उपदेश करता हूं, उसी प्रकार से तुम भी उनको पढ़के सब मनुष्यों को पढ़ाया और सुनाया करो। क्योंकि यह चारों वेदरूप वाणी सब का कल्याण करने वाली है। तथा जैसे सब मनुष्यों के लिए मैं वेदों का उपदेश करता हूं, वैसे ही सदा तुम भी किया करो। परमेश्वरोक्त ग्रन्थ वेद...