भारतीय उच्चायोग हमले के मास्टरमाइंड की ब्रिटेन में मौत
Avtar Singh Khanda :- पंजाब मूल का खालिस्तानी अलगाववादी और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा का ब्लड कैंसर के चलते गुरुवार को ब्रिटेन के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था। बम एक्सपर्ट खांडा, जो लंदन में भारतीय उच्चायोग में 19 मार्च को हुई हिंसा का प्रमुख सूत्रधार था, गिरफ्तार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह का साथी था। यूके बेस्ड खालसा एड के फाउंडर रवि सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। पंजाब के मोगा शहर से ताल्लुक रखने वाले खांडा...