West Delhi

  • पश्चिमी दिल्ली के एक फैक्टरी में आग लगी

    Delhi Fire :- पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में रविवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  भाषा)

  • पश्चिमी दिल्ली में इमारत गिरने से मां-बेटे की मौत

    West Delhi two killed:- पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में मंगलवार को इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 30-वर्षीया एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि महिला की पहचान ममता के रूप में हुई, जो अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ अरिहंत नगर में इमारत के मलबे के नीचे फंस गई थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को मलबे से निकालकर संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (भाषा)

  • पश्चिमी दिल्ली में सिलेंडर विस्फोटः सोए हुए लोगों पर मकान ढहा, आठ लोग घायल

    नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) में विस्फोट (blast) के बाद सोमवार तड़के एक मकान ढह गया जिसमें आठ लोग घायल (Eight injured) हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (Delhi Fire Service) को सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना दी गयी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आठ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जनता एवं पुलिस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मकान...

  • दिल्ली शर्मसार! तांत्रिक ने 14 साल की बच्ची से किया रेप दुष्कर्म

    नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के बाबा हरिदास नगर में एक तांत्रिक (Tantrik) ने भूत भगाने के बहाने 14 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म (rape) किया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बीमार थी और उसकी मां उसे इलाज के लिए आरोपी के पास ले गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी मां को जब पता चला कि उसकी बेटी दो महीने की गर्भवती (pregnant) है, तो उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया...

  • दिल्ली में नेपाली नागरिक का शव मिला

    नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के तिलक विहार इलाके में 43 वर्षीय एक नेपाली नागरिक (Nepali citizen) का शव (body found) मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नेपाल के कालीकटर निवासी राजकुमार गालन (Nepali citizen) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल के मुताबिक, तिलक विहार में सीआरपीएफ कैंप के पास शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तिलक नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।...