अरबाज खान के साथ काम करेंगे विवेक ओबेराय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय , अरबाज खान के साथ हॉरर फिल्म में साथ काम करते नजर आयेंगे। सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच गहरा विवाद रहा है। दोनों कई सालों से एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। बताया जा रहा है कि विवेक और अरबाज साथ काम करने जा रहे हैं। विवेक ओबेराय और अरबाज खान हॉरर फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' में एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण विवेक ओबरॉय ही कर रहे हैं और इसमें वो लीड किरदार भी अदा करेंगे। यह एक रियल लाइफ कहानी पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें...