Yamunotri Dham

  • पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

    Yamunotri Dham :- भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम के भी कपाट 11:57 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद मां यमुना और शनिदेव की डोली अपने गद्दी स्थल खरसाली खुशी मैथ के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कई श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने।  यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के शीतकाल के 6 महीने मां यमुना के...

  • गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, धामी ने पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की

    उत्तरकाशी (गंगोत्री,यमुनोत्री)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली,...