प्रिगोझिनः पुतिन का भस्मासुर?
दुनिया में कयास है कि व्लादिमीर पुतिन की सत्ता पर पकड़ कमजोर हो रही है। काश यह सच हो जाए और जल्द से जल्द। और इसकी वजह का जिम्मेवार शख्श कौन? नाम है येवगेनी प्रिगोझिन।इसे पुतिन ने ही बनाया। लेकिन दुनिया यह जाने हुए नहीं थी। इसको दुनिया ने 24 घंटे में जाना। लोगों में अभी भी कौतुहल है कि यह व्यक्ति पुतिन का भस्मासुर तो साबित नहीं होगा! तो कौन है येवगेनी प्रिगोझिन? एक दुस्साहसी वह व्यक्ति जो अपने निर्माता के खिलाफ ही खड़ा हो गया - ठीक भस्मासुर की तरह। प्रिगोझिन के जन्म के समय सोवियत संघ अस्तित्व...