आज खास

101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन

ByNI Desk,
Share
101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन
आगरा। प्रतिष्ठित गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी चिम्मन लाल जैन का आज सुबह को उनके आवास पर निधन हो गया। उनका घर आगरा के पथवारी क्षेत्र में है। वह 101 साल के थे। बीते कुछ सालों तक उन्होंने शराब और नशे की लत के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और वह कई बार जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के शासन में आपातकाल का विरोध किया था, जिस पर उन्हें साल 1975-77 तक जेल की सजा मिली थी। आज शाम तक ताज गंज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published

और पढ़ें