आज खास

Pune Fire : पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग से जिंदा जले 18 लोगों में 15 महिलाएं, PM Modi ने की 2 लाख के मुआवजे की घोषणा

Share
Pune Fire : पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग से जिंदा जले 18 लोगों में 15 महिलाएं, PM Modi ने की 2 लाख के मुआवजे की घोषणा
नई दिल्ली। Pune Fire : महाराष्ट्र (Maharashtra) हादसों का दौर जारी है। कोराना काल में महाराष्ट्र के कई जिलों में कई बड़े हादसों में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अब पुणे में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री (Chemical Factory Fire in Pune) में लगी भीषण आग में 18 लोग जिंदा जल गए, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे 37 में से 19 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी में सामने आया कि एक मषीन में विस्फोट के बाद आग लगी और केमिकल के कारण चारों (Chemical Factory) ओर फैल गई। फिलहाल आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों पर संकट आ गया है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार की सहायता राषि की भी घोषणा की है। ये भी पढ़ें:- Modified Lockdown 2.0 : राजस्थान में आज से लाॅकडाउन की कई पाबंदियां खत्म, सुबह 6 से शाम 4 तक खुलेंगे बाजार, जानें किसे मिलेगी छूट आग से फैला धुआं, काबू पाने में करनी पड़ी मशक्कत मिली जानकारी के अनुसार, ये एसवीएस एकुआ टेक्नोलोजीज की केमिकल की फैक्ट्री है। आग लगने के बाद अलग अलग तरह की गैस फैल गई है, जिसके चलते आग बुझाने में दिक्कतें आईं। जब प्लास्टिक पैकिंग का काम चल रहा था, तब अचानक आग तब लगी। प्लास्टिक में आग लगते ही चारों और धुआं फैल गया। ऐसे में महिला कर्मचारियों को भागने का कोई रास्ता ही नहीं मिला और उनका दम घुटने लगा। फैक्ट्री से 18 शव बरामद किए हैं, जिनमें 15 महिलाएं और दो पुरुष हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। ये भी पढ़ें:- PM Modi ने किए बड़े ऐलान, राज्यों को Free Vaccine और दिवाली तक गरीब जनता को Free Ration, बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कही ये बात इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र में पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत हुई है, जिससे दुखी हूं। दुख में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। https://twitter.com/narendramodi/status/1401915219715268611?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1401915219715268611%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fghotawade-phata-pune-fire-accident-maharashtra-15-dead-many-missing-fire-brigade-pmrda-1924017 वहीं, पीएमओ (PMO) की ओर से ट्वीट किया गया कि, प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से महाराष्ट्र के पुणे की इंडस्ट्रियल यूनिट में आग लगने से मरने वालों के परिवारजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Published

और पढ़ें