आज खास

Fight Against Covid 19: भारत रचेगा इतिहास, 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य होगा पूरा, लाल किले पर फहरेगा 1400 किलोग्राम का तिरंगा

Byदिनेश सैनी,
Share
Fight Against Covid 19: भारत रचेगा इतिहास, 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य होगा पूरा, लाल किले पर फहरेगा 1400 किलोग्राम का तिरंगा
नई दिल्ली | Fight Against Covid 19:  कोरोना के खिलाफ जंग में भारत आज बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रचेगा। देश आज 100 करोड़ वैक्सीन (Corona Vaccine) डोज का लक्ष्य हासिल करेगा। इस मुकाम को पूरा करते ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला देश बन जाएगा। भारत अपनी तय समयसीमा के पहले ही यह उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। देश में अभी तक 99 करोड़ 85 लाख कोरोना डोज लगाई जा चुकी है। इसके लिए भारत सरकार और स्वास्थ्यकर्मचारियों ने कोरोना काल में बड़ी मेहनत की है। कई बार एक ही दिन में एक-एक करोड़ के पार कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। तब जाकर भारत आज यहां पहुंचा है। देश में लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग और 31 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक लग चुकी है। लाल किले से होगा कैलाश खेर का ऑडियो-विजुअल जारी, फ्रंट लाइन वर्कर से मिलेंगे पीएम Fight Against Covid 19:  देश में इतनी बड़ी आबादी के बीच इतने कम समय में 100 करोड़ वैक्सीन (Corona Vaccine) डोज का लक्ष्य पूरा होना कोई मामूली बात नहीं होगी। ऐसे में इस उपलब्धि पर जश्न मनाने की भी खास तैयारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर लाल किले से सिंगर कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाएंगे और फ्रंट लाइन वर्कर से मिलेंगे और उन्हें बधाई देंगे। corona certificate ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले Petrol Diesel की कीमतें दे रही लगातार झटकें, आज फिर से बढ़े दाम लाल किले पर फहराया जाएगा 1400 किलोग्राम वजनी तिरंगा Fight Against Covid 19:  कोरोना से जंग के खिलाफ देश में इस उपलब्धि को हासिल करने उपलक्ष्य में लाल किले पर 1400 किलोग्राम वजनी खादी का तिरंगा फहराया जायेगा। जिसकी लंबाई 225 फुट और चैड़ाई 150 फुट होगी। गौरतलब है कि यहीं तिरंगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में भी फहराया गया था। ये भी पढ़ें:- China की हर करतूत नाकाम करेंगी Indian Army, LAC पर तैनात की गई बोफोर्स तोपें, हर मौसम में करेंगी काम
Published

और पढ़ें