Naya India

Tripura Election 2023: भाजपा ने जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका?

नई दिल्ली | Tripura Election 2023: पूर्वी राज्यों में विधान चुनावों को लेकर सरगमी काफी तेज हो गई है। ऐसे में त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की 60 सीटों में से 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

उम्मीदवारों के नामों पर हुई बैठक में शामिल हुए थे पीएम नरेंद्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद की है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की थी।

भारतीय जनता पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा बोरदोवली सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

twitter.com/BJP4India

48 उम्मीदवारों में 11 महिलाओं का मौका
भारतीय जनता पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की जो नई लिस्ट जारी की है उसमें 11 महिला उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतरने का मौका दिया है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने वाले हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। चुनाव सपन्न होने के बाद वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। जिसके बाद ही उम्मीदवार और सीट का फैसला होगा।

साल 2018 खत्म किया था 25 साल से जारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट का राज
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी का राज है। भाजपा ने यहां 2018 में पहली बार अपनी सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। भाजपा ने त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल से जारी राज का खत्मा किया था। तब बीजेपी ने त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से 36 पर जीत हासिल की थी। ऐसे में भाजपा एक बार फिर से अपने उसी परचम को फेहराना चाहती है।

Exit mobile version