नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था।
एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे छुट्टी दी गई। सिंह को पहले एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) यूनिट के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। फिर सोमवार रात उन्हें एम्स के ‘कार्डियो-न्यूरो टावर’ के प्राइवेट वार्ड में भेजा गया था।
उनकी कोविड-19 की जांच में भी संक्रमण नहीं पाया गया। सूत्रों का कहना है कि नयी दवा के कारण रिएक्शन हुआ और इस वजह से उन्हें भर्ती कराया गया। सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।
मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिली
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...