समाचार मुख्य

महाराष्ट्र में 20 लाख पार संक्रमित

ByNI Desk,
Share
महाराष्ट्र में 20 लाख पार संक्रमित
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण की दर में काफी कमी आई है और मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है फिर भी महाराष्ट्र में गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख पार कर गया। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2,886 नए केस सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 20 लाख 878 हो गई। राज्य में गुरुवार को 52 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार 634 हो गया। अभी देश के ज्यादातर राज्यों में वायरस के संक्रमण की दर कम हो गई है पर केरल में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन केरल में छह हजार से ज्यादा नए केसेज आए। गुरुवार को देर रात तक देश भर में 14 हजार के करीब नए केसेज आए, जिसमें 6,334 नए केसेज अकेले केरल के थे। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को केसेज की संख्या कुछ कम रही। भारत में एक्टिव केसेज की संख्या में भी अच्छी खासी कमी आई है। सरकार ने बताया है कि बुधवार तक पिछले तीन दिन में 19 हजार एक्टिव केस कम हुए। और यह एक लाख 85 हजार के करीब पहुंच गई है। इसमें अकेले केरल के 70 हजार के करीब एक्टिव केसेज हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 48 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में साढ़े सात-सात हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। उसके बाद पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा एक्टिव केसेज हैं। इस बीच गुरुवार को देर रात तक भारत में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ छह लाख 25 हजार के करीब पहुंच गई। देर रात तक 14 हजार के करीब नए मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 227 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 33 हजार 276 हो गई। कर्नाटक में 674 और पश्चिम बंगाल में 416 नए केसेज आए हैं।
Published

और पढ़ें