समाचार मुख्य

एम्सटर्डम से आने वाला विमान रोका

ByNI Desk,
Share
एम्सटर्डम से आने वाला विमान रोका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच भारत ने एम्सटर्डम से आ रहे एक विमान को शुक्रवार को अपने यहां नहीं उतरने दिया। गौरतलब है कि भारत में कोरोन वायरस के सारे लगभग सारे मामले विदेश से आए लोगों के हैं या उनसे ही दूसरे लोगों को संक्रमण हुआ है। तभी सरकार इसका संक्रमण रोकने के लिए ऐहतियात के सारे उपाय कर रही है। भारत में अब तक तीन सौ से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। ध्यान रहे इस वायरस के फैलने के ज्यादातर मामले विदेशों से आने वाले लोगों से जुड़े हैं इसलिए भारत ने सभी विदेशी एयरलाइंस की देश में लैंडिंग पर रोक लगा दिया है। तभी एम्सटर्डम से दिल्ली आ रहे एक विमान को देश में उतरने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद विमान ने यू टर्न ले लिया। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस का विमान एम्सटर्डम से दिल्ली आ रहा था। विमान में 90 भारतीय भी सवार थे। विमान को दिल्ली में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद प्लेन एम्सटर्डम वापस लौट गया। विमानन महानिदेशालय डीजीसीए के अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है कि विमान के पास मंजूरी नहीं थी। किसी भी एयरलाइंस को दूसरे देश में लैंडिंग के लिए प्लान फाइल करना होता है और इसे मंजूर कराना होता है। भारत ने यूरोपीय संघ के देशों से आने वाले विमानों की लैंडिंग पर 18 मार्च से पाबंदी लगा दी है। बताया जा रहा है कि केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने इस उड़ान की मंजूरी देकर दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है।
Published

और पढ़ें