समाचार मुख्य

देश में भय व तनाव का माहौल: मायावती

ByNI Web Desk,
Share
देश में भय व तनाव का माहौल: मायावती
लखनऊ। भाजपा और कांग्रेस पर "घिनौनी राजनीति" करने और एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने का आरोप लगते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव तथा भय का माहौल है। अपने 64वें जन्मदिन पर बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा, ‘‘ बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे बल्कि हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया।’’ भाजपा और कांग्रेस पर एक ही थाली के चट्टे बट्टी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा "भाजपा और कांग्रेस झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। देश में डर और तनाव का माहौल है। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।’’
Published

और पढ़ें