समाचार मुख्य

कोरोना को भी जीने का अधिकार!

ByNI Desk,
Share
कोरोना को भी जीने का अधिकार!
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद संभालते ही एक के बाद एक कई गैरजरूरी और कुछ हास्यास्पद बयान दिए थे। अब उनके पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी एक अजीबोगरीब बयान से उनको टक्कर दी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना को भी एक जीव बताते हुए उसके जीने के अधिकार की वकालत की है। सोचें, देश इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है और देश व दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस को मारने के उपाय खोज रहे हैं पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगता है कि कोरोना को भी जीने का अधिकार है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस एक जीवित जीव है, जिसे जीने का अधिकार है। रावत ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा- दार्शनिक नजरिए से देखा जाए तो, कोरोना वायरस भी एक जीवित जीव है। बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है, लेकिन हम खुद को सबसे बुद्धिमान समझते हैं और इसे खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वह लगातार खुद को बदल रहा है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए वायरस से आगे निकलने की जरूरत है।
Published

और पढ़ें