समाचार मुख्य

22,709 संक्रमित, 607 की मौत!

ByNI Desk,
Share
22,709 संक्रमित, 607 की मौत!
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या हर दिन नए रिकार्ड बना रही है। शनिवार को संक्रमण का नया रिकार्ड बना। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में शनिवार को पहली बार सात हजार से ज्यादा मामले आए, जिसके बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर गई। पूरे देश में शनिवार की देर शाम तक 22,709 मामले आए, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर छह लाख 72 हजार 595 हो गई। देश भर में 607 लोगों के मरने की खबर आई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 19 हजार का आंकड़ा पार कर 19,276 हो गई। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या लगातार दो दिन छह हजार से ज्यादा रहने के बाद शनिवार को सात हजार से ऊपर चली गई। शनिवार की शाम तक 7,074 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर दो लाख का आंकड़ा पार कर गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या दो लाख 64 है। शनिवार को 295 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 8,671 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 2,505 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 97,200 हो गई। तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा होने के अगले दिन शनिवार को लगातार तीसरे दिन चार हजार से ज्यादा मामले आए। राज्य में 4,280 नए मामले आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक लाख सात हजार हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 65 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,450 पहुंच गई। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक कर्नाटक में शनिवार को संक्रमितों की संख्या का नया रिकार्ड बना। राज्य में 1,839 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 21,549 पहुंच गई। तेलंगाना में 1,850 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 22,312 हो गई। आंध्र प्रदेश में लगातार तीन दिन तक आठ सौ से ज्यादा मामले आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई। राज्य में 765 नए मामले आए, जिसके बाद वहां संक्रमितों की संख्या 17,699 पहुंच गई। राज्य में 12 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 218 हो गई। हरियाणा में संक्रमितों की संख्या में शनिवार को चार दिन की बढ़ोतरी के बाद थोड़ी कमी आई। राज्य में 243 नए मामले आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,246 हो गई। बिहार में शनिवार को 349 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 11,457 हो गई। पश्चिम बंगाल में शनिवार को 743 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 21,231 हो गई। राज्य में 19 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 736 हो गई है।  इसके अलावा मध्य प्रदेश में 307 और राजस्थान में 204 नए मामले आए। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 19,256 हो गई है। छत्तीसगढ़ में 68, केरल में 240, ओड़िशा में 495, पंजाब में 172 पुड्डुचेरी में 80 और गोवा में 108 नए मामले आए। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी के आंकड़ों पर आधारित हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार की देर शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 48 हजार 314 थी, जिसमें से 18,655 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published

और पढ़ें