समाचार मुख्य

दुनिया में नौ लाख मौतें

ByNI Desk,
Share
दुनिया में नौ लाख मौतें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या नौ लाख के करीब पहुंच गई है। दुनिया भर में हर दिन औसतन तीन से छह हजार तक मौतें हो रही हैं। परंतु भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार को रात नौ बजे तक दुनिया भर में छह हजार से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या आठ लाख 99 हजार से ऊपर पहुंच गई। देर रात तक यह संख्या नौ लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी। सबसे ज्यादा एक लाख 93 हजार 598 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। ब्राजील में एक लख 27 हजार से ज्यादा लोग मरे हैं। इस बीच दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 73 लाख से ज्यादा हो गई है। भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या में दो लाख से कुछ ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर दो करोड़ 75 लाख 57 हजार हो गई। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका में भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 22 हजार से कुछ ज्यादा नए मामले आए, जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख 88 हजार पहुंच गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 93 हजार 598 पहुंच गया। दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में बड़ी कमी आई। भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार को रात नौ बजे तक ब्राजील में कई दिनों के बाद 10 हजार से कुछ ज्यादा नए केसेज मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 41 लाख 47 हजार से ज्यादा हो गई। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 315 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 27 हजार हो गई। दुनिया भर में चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश रूस में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन पांच हजार से ज्यादा मामले आए। रूस में रविवार को 5,099 नए संक्रमित मिले। अब वहां संक्रमितों की संख्या दस लाख 35 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। रूस में मरने वालों की संख्या 17,993 हो गई है। संक्रमितों के आंकड़े वर्ल्डमीटर्स की वेबसाइट की सूचना पर आधारित हैं।
Published

और पढ़ें