समाचार मुख्य

दुनिया में 35 हजार से ज्यादा मौत

ByNI Desk,
Share
दुनिया में 35 हजार से ज्यादा मौत
नई दिल्ली। कोराना वायरस के संक्रमण से सोमवार की शाम तक पूरी दुनिया में 35 हजार से ज्यादा लोगों को मौत हो गई, जबकि साढ़े सात लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए। इसके इलाज से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को स्वस्थ होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने स्वस्थ हो रहे लोगों के ब्लड प्लाज्मा से संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। इस वायरस से सबसे ज्यादा करीब डेढ़ लाख संक्रमित अमेरिका में हैं। वहां 26 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 24 घंटे में 518 लोगों की मौत होने की खबर है। न्यूयॉर्क में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। वहां एक हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले न्यूयार्क में ही हैं। देश में कुल एक लाख 45 हजार संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें  से 2602 लोगों की मौत हुई है। उधर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पत्नी के संक्रमण से उबरने के बाद भी फिलहाल आइसोलेशन में ही रहेंगे। हालांकि, उनकी तीनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसे भी पढ़ें :- कोरोना को लेकर कांग्रेस ने बनाया केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बहरहाल, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पुलिस के 26 और फायर डिपार्टमेंट के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के कुल 4,643 मामले हैं, जबकि 101 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ब्रिटेन के डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर जेनी हैरीज ने रविवार को चेतावनी दी कि देश में कोरोना दूसरे फेज में है। वहां छह महीनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना से 1,415 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या 19,522 हो गई है। इटली की नेशनल सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 756 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 10,779 हो गया है। वहां कुल 97 हजार मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा सकती है। नौ मार्च से तीन अप्रैल तक लॉकडाउन का पहला फेज चल रहा है। उधर स्पेन में सोमवार से लॉकडाउन और सख्त कर कर दिया गया। हेल्थ और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के अलावा किसी को घर से निकलने की इजाज नहीं हैं। वहां अब तक 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 6,803 लोगों की मौत हुई है। इसे भी पढ़ें :- 83 फीसदी लोगों ने मोदी पर जताया भरोसा  
Published

और पढ़ें