समाचार मुख्य

एक करोड़ 70 लाख संक्रमित!

ByNI Desk,
Share
एक करोड़ 70 लाख संक्रमित!
नई दिल्ली । दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बुधवार को एक बार फिर बड़ी  बढ़ोतरी हुई। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले आए, जिसके बाद दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक करोड़ 69 लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक कोरोना से होने वाली मौतों का सवाल है तो आमतौर पर दुनिया भर में रोजाना तीन से पांच हजार लोगों की मौत हो रही है। परंतु बुधवार को रात नौ बजे तक 24 घंटे में सात हजार लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा छह लाख 65 हजार से ज्यादा हो गया। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 45 लाख से ज्यादा हो गई है और मरने वालों की संख्या एक लाख 52 हजार से ऊपर पहुंच गई है। बुधवार को मरने वालों की संख्या में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक अमेरिका में करीब दो हजार लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 52 हजार 675 हो गई। बुधवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 45 लाख 13 हजार से ज्यादा हो गई। अमेरिका के बाद दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील में संक्रमितों की संख्या में बुधवार को इजाफा हुआ। बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 24 लाख 84 हजार से कुछ ज्यादा हो गई है। ब्राजील में बुधवार की शाम तक 24 घंटे में 38 हजार से कुछ ज्यादा नए मामले सामने आए। वहां मरने वालों की संख्या 88,634 हो गई है। चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश रूस में संक्रमितों की संख्या में बुधवार को मामूली इजाफा हुआ। बुधवार की शाम तक रूस में 5,475 नए संक्रमित मिले। अब वहां संक्रमितों की संख्या आठ लाख 28 हजार 990 हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 13,673 हो गई है।
Published

और पढ़ें