वाशिंगटन। कोरोना वायरस के संकट पर अमेरिका और चीन के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है और कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का अधिनायकवादी और दुनिया भर में आधिपत्य जमाने की आकांक्षा का चरित्र उजागर हो चुका है। पोम्पिओ ने स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया से कहा- इस कोरोना वायरस के कारण मुझे लगता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का चरित्र उजागर हो चुका है। हममें से जो भी यह देख रहा है वह दुनिया में इसके खतरे के बारे में बात कर रहा है। हमें अधिनायकवादी सत्ता का चरित्र मालूम है। हम जानते हैं कि जब पत्रकारों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं दी जाती तब क्या होता है।
उन्होंने कहा- हमने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की दुनिया भर में आधिपत्य जमाने की आकांक्षा को भी देखा है। यह बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिए किया जा रहा हो या सरकार द्वारा प्रायोजित अन्य कामों के जरिए किया जा रहा हो। पोम्पिओ ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिसंबर से लेकर इस साल फरवरी तक कोरोना वायरस के बारे में दुनिया से जानकारी छिपाने का काम किया है।
पोम्पियो ने चीन पर निशाना साधा
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...