nayaindia केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एक दिन में 36 लाख टीके लगे - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
समाचार मुख्य| नया इंडिया|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एक दिन में 36 लाख टीके लगे

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन की स्पीड भी बढ़ा दी गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 36 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एक दिन में वैक्सीनेशन की यह सबसे बड़ी संख्या है। गौरतलब है कि पिछले 76 दिन से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इन 76 दिनों में सबसे ज्यादा 36.71 लाख टीके एक अप्रैल यानी गुरुवार को लगाए गए।

‘जैसे को तैसा’ गलवान घाटी से सामने आयी तिरंगा पकड़े भारतीय सेना के जवानों की तस्वीरें, राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया…

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 33.65 लाख को पहला और 3.05 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक लगाई गईं वैक्सीन में 59.58 फीसदी आठ राज्यों में लगाई गई हैं। इसमें भी सिर्फ महाराष्ट्र का हिस्सा साढ़े नौ फीसदी है। वहां 65 लाख से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। देश में मिल रहे संक्रमितों में से 81 फीसदी नए केस यहीं सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सुबह सात बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 6.88 करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। इनमें से 83.06 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहला और 52.84 लाख को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। वहीं, 93.53 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला और 40.97 लाख को दूसरा डोज दिया जा चुका है।

45 साल से ज्यादा उम्र के 97.83 लाख लोगों को पहला और 39 हजार को दूसरा डोज दिया गया है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 3.17 करोड़ बुजुर्गों को पहला और 2.18 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया है। गौरतलब है कि आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। देश में मिल रहे संक्रमितों में से 81 फीसदी नए केस यहीं सामने आए हैं। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 17 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
अतीक अहमद को लाया जा रहा है यूपी!
अतीक अहमद को लाया जा रहा है यूपी!