समाचार मुख्य

Corona Update: संक्रमण की दर पांच फीसदी से नीचे, रिकवरी रेट में लगातार सुधार

ByNI Desk,
Share
Corona Update: संक्रमण की दर पांच फीसदी से नीचे, रिकवरी रेट में लगातार सुधार
नई दिल्ली। Corona Update Imrovement : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर शनिवार को लगातार छठे दिन पांच फीसदी से नीचे रही। एक दिन पहले शुक्रवार को संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही थी। इसका मतलब है कि पिछले छह दिन से लगातार हर दिन टेस्ट कराने वाले एक सौ लोगों में से चार या पांच लोग संक्रमित मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो संक्रमण की दर गिर कर 0.30 हो गई है। मई में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के समय दिल्ली में संक्रमण की दर 35 फीसदी से ऊपर हो गई थी। देश में भी संक्रमण की दर 20 फीसदी से ऊपर पहुंच गई थी। अब लगभग सभी राज्यों में संक्रमण दर एक अंक में आ गई है। Corona Update Imrovement :  संक्रमण दर में कमी के साथ रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 95 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर घटने और रिकवरी रेट में सुधार की वजह से देश में एक्टिव केसेज की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। शनिवार को खबर लिखे जाने तक एक्टिव केसेज की संख्या 10 लाख 34 हजार के करीब थी। यह नौ अप्रैल के बाद सबसे कम है। नौ अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 41 हजार से ऊपर था। नए संक्रमितों की संख्या लगभग पूरे देश में कम हो रही है। हर दिन मिलने वाले कुल केसेज में 70 फीसदी के करीब मामले सिर्फ पांच राज्यों में मिल रहे हैं। Corona Update Imrovement :  बहरहाल, शनिवार को खबर लिखे जाने तक देश में 60 हजार के करीब केसेज आए थे। देर रात तक छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और असम सहित कई राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। इनके आंकड़े आने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा। खबर लिखे जाने तक पूरे देश में करीब 13 सौ लोगों के मरने की खबर आई थी। देश में सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र में शनिवार को 10,697 नए केसेज मिले और 360 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 213 संक्रमित मिले और 28 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में संक्रमण की दर 0.30 हो गई है। Corona Update Imrovement :  राजस्थान में शनिवार को 368 नए मामले आए और 16 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में 504 नए केसेज मिले और 68 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 4,286 नए केसेज मिले और 81 लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में 4,852 नए संक्रमित मिले और 47 लोगों की मौत हुई। जम्मू कश्मीर में 866 नए मरीज मिले और 14 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। देश के दूसरे सबसे अधिक संक्रमित राज्य कर्नाटक में शुक्रवार को 9,785 नए केसेज मिले और 144 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 15,108 मामले आए और 374 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 6,952 नए संक्रमित मिले और 58 लोगों की मौत हुई।
Published

और पढ़ें