समाचार मुख्य

दिल्ली, बंगाल, केरल में बढ़ा संक्रमण

ByNI Desk,
Share
दिल्ली, बंगाल, केरल में बढ़ा संक्रमण
नई दिल्ली। Delhi Bengal Kerala : भारत के ज्यादातर राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिम बंगाल और केरल में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली में संक्रमण की तीसरी लहर आने का दावा किया जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पांच हजार से ज्यादा नए मामले आए। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पहली बार दिल्ली में संक्रमण के नए मामलों की संख्या पांच हजार से ऊपर गई है। पश्चिम बंगाल में भी हर दिन लगातार चार हजार के करीब मामले आ रहे हैं। Delhi Bengal Kerala : गुरुवार को दिल्ली में 5,739 नए मामले आए। इससे एक दिन पहले बुधवार को 5,673 नए मामले आए थे। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर तीन लाख 75 हजार 753 हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को 27 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 6,383 पहुंच गया। केंद्रीय टीम ने दिल्ली में हर दिन 15 हजार से ज्यादा केसेज आने की आशंका जाहिर की थी। Delhi Bengal Kerala : दक्षिण के राज्यों में केरल में सबसे तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। राज्य में गुरुवार 7,020 नए मामले आए। इससे एक दिन पहले बुधवार को राज्य में 8,790 नए संक्रमित मिले थे।  राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख 18 हजार 485 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 26  लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 3,989 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या तीन लाख 65 हजार 692 हो गई। राज्य में 61 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 6,725 हो गई। Delhi Bengal Kerala : देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में गुरुवार को 5,902 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 16, 66 हजार 668 हो गई। राज्य में 156 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 43,710 हो गई। तमिलनाडु में गुरुवार को 2,652 नए केसेज आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख 19 हजार 403 पहुंच गई। Delhi Bengal Kerala : गुरुवार को देर रात तक देश भर में 46 हजार 105 नए मामले आए। लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या 50 हजार से नीचे रही है। गुरुवार को देर शाम तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 80 लाख 85 हजार 289 हो गई थी। देर शाम तक कुल 394 लोगों की मौत की खबर मिली, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 20 हजार 963 हो गई। देश के कुछ राज्यों के आंकड़े देर शाम तक अपडेट नहीं हुए थे। उनके आंकड़े आने के बाद यह संख्या थोड़ी बढ़ सकती है। Delhi Bengal Kerala :  ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी के आंकड़ों पर आधारित हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार की देर शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख 40 हजार 203 थी, जिसमें से एक लाख 20 हजार 527 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published

और पढ़ें