समाचार मुख्य

संक्रमण में रिकार्ड बढ़ोतरी

ByNI Desk,
Share
संक्रमण में रिकार्ड बढ़ोतरी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार की देर शाम तक देश में 28,314 नए मामले आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर नौ लाख 65 हजार 876 पहुंच गई। देर शाम तक संक्रमण से बहुत ज्यादा प्रभावित कई राज्यों जैसे तेलंगाना, असम, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के आंकड़े नहीं आए थे। इनका आंकड़ा आने के बाद संक्रमितों की संख्या 30 हजार तक पहुंच जाएगी। बुधवार को देर शाम तक 586 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 24,901 हो गया। बहरहाल, देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। राज्य में 7,975 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर दो लाख 75 हजार 640 हो गई। बुधवार को 223 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 10,928 पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई। राज्य में 1,667 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक लाख 16 हजार 993 हो गई। देश में दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य तमिलनाडु में बुधवार को लगातार चौथे दिन आंकड़ा चार हजार से ऊपर रहा। राज्य में 4,496 नए मामले आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक लाख 51 हजार 820 हो गई है। राज्य में बुधवार को 68 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 2,167 पहुंच गई। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक आंध्र प्रदेश में बुधवार को लगातार सातवें दिन संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड इजाफा हुआ। राज्य में 2,432 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 35,451 पहुंच गई। हरियाणा में बुधवार को लगातार छठे दिन संक्रमितों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई। राज्य में 678 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 23,306 हो गई। बिहार में लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या 11 सौ से ऊपर रही। बुधवार को राज्य में रिकार्ड संख्या में 1,320 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 20,173 हो गई। गुजरात में 926 नए संक्रमित मिले वहां संक्रमितों की कुल संख्या 44,648 हो गई है। कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या में बुधवार को संक्रमितों की संख्या पहली बार तीन हजार से ज्यादा हुई। वहां 3,176 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 47,253 हो गई। पश्चिम बंगाल में बुधवार को भी संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। राज्य में 1,589 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 34,427 हो गई। राज्य में 20 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक हजार हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,659 और राजस्थान में 235 नए मामले आए। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 25,806 हो गई है। मध्य प्रदेशमें 638, ओड़िशा में 618, केरल में 623, पंजाब में 288, उत्तराखंड में 99, पुड्डुचेरी में 65 और झारखंड में 21 नए मामले आए। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी के आंकड़ों पर आधारित हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की देर शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख 36 हजार 180 थी, जिसमें से 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published

और पढ़ें