समाचार मुख्य

सबसे महंगे बिके कमिंस

ByNI Web Desk,
Share
सबसे महंगे बिके कमिंस
कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स, केकेआर ने साढ़े 15 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके हमवतन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस दस करोड़ रुपए में बिके, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया। विकेट लेने के बाद आर्मी सैल्यूट के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के लिए भी कई टीमों ने बड़ी बोली लगाई। उन्हें पंजाब ने साढ़े आठ करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीयों में अब तक पीयूष चावला सबसे महंगे बिके। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। चौंकाने वाला नाम राजस्थान के तेज गेंदबाज रवि बिश्नोई का रहा। बिश्नोई की कोई चर्चा नहीं थी, लेकिन 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को पंजाब ने दो करोड़ रुपए में खरीदा। अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। 17 साल के यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती चार करोड़ रुपए में बिके। झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह भी 1.9 करोड़ में बिके। उन्हें हैदराबाद ने खरीदा। अगले सीजन के आईपीएल से पहले गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई।
Published

और पढ़ें