समाचार मुख्य

पैतृक स्थानों पर भेजे जा रहे हैं शहीदों के पार्थिव शरीर

ByNI Desk,
Share
पैतृक स्थानों पर भेजे जा रहे हैं शहीदों के पार्थिव शरीर
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सोमवार को चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद होने वाले 20 सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। इन शहीदों के नाम इस प्रकार हैं। कर्नल बी संतोष बाबू (हैदराबाद), सुबेदार एन सोरेन (मयूरभंज ओडिशा), नायब सुबेदार मंदीप सिंह (पटियाला पंजाब), नायब सुबेदार (गुरदासपुर पंजाब), हवलदार के पलानी (मदुरै तमिलनाडु), हवलदार सुनील कुमार (पटना बिहार), हवलदार बिपुल राय (मेरठ सिटी उत्तर प्रदेश), नायक दीपक कुमार (रेवा मध्य प्रदेश), सिपाही राजेश ओरांग (बीरघुम),सिपाही कुंदन कुमार ओझा (साहिबगंज), सिपाही गणेश राम (कांकेर), सिपाही चंक्रकांत प्रधान (कंधमाल ओडिशा), सिपाही अंकुश (हमीरपुर), सिपाही गुरबिंदर (संगरूर पंजाब), सिपाही गुरतेज सिंह (मनसा), सिपाही चंदन कुमार (भोजपुर),सिपाही कुंदन कुमार (सहरसा बिहार), सिपाही अमन कुमार (समस्तीपुर बिहार), सिपाही जयकिशोर सिंह (वैशाली) और सिपाही गणेश हंसदा (पूर्वी सिंहभूम)। सेना के अनुसार इन सभी शहीदों के परिजनों को उनके देश के लिए सर्वोच्च बलिदान के बारे में जानकारी दे दी गयी है और उनके पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक स्थलों पर भेजा जा रहा है जहां इनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
Published

और पढ़ें