समाचार मुख्य

मृतक संख्या छह हजार से ज्यादा

ByNI Desk,
Share
मृतक संख्या छह हजार से ज्यादा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और बुधवार को यह संख्या छह हजार के आंकड़े को पार कर गई। बुधवार को लगातार पांचवें दिन मरने वालों की संख्या दो सौ रोजाना की औसत के आसपास रही। देर शाम तक देश भर में 199 लोगों की मौत हुई। इसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश का आंकड़ा शामिल नहीं है। तभी अंदाजा है कि देर रात तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो सौ से ज्यादा हो जाएगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश को छोड़ कर मरने वालों का आंकड़ा बुधवार की शाम तक 6,028 पहुंच गया था। कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में बुधवार को मरने वालों की संख्या लगातार दूसरे दिन एक सौ से ज्यादा रही। तीन दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिन से संख्या बढ़ी है। बुधवार को 122 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 2,587 हो गई। कोरोना के नए इपासेंटर के तौर पर उभरे गुजरात में बुधवार को मरने वालों की संख्या 30 रही, जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 1,122 पहुंच गई। संक्रमितों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गए तमिलनाडु में बुधवार को मरने वालों की संख्या में तीन दिन के बाद थोड़ी कमी आई। बुधवार को राज्य में आठ लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 208 पहुंच गई। मध्य प्रदेश में बुधवार को सात लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 371 पहुंच गई। पश्चिम बंगाल में दस लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 345 हो गया। तेलंगाना में बुधवार को सात लोगों की मौत हुई, जिसके बाद वहां मरने वालों की संख्या 99 आंध्र प्रदेश में चार लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी की वेबसाइट पर आधारित है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की देर शाम तक 5,815 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के 72 सौ से ज्यादा मामले देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या रोजाना आठ हजार से ज्यादा की औसत से बढ़ रही है। बुधवार की देर शाम तक पूरे देश में 72 सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। इसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश का आंकड़ा शामिल नहीं है। देर शाम तक दोनों राज्यों का आंकड़ा अपडेट नहीं किया गया था। पर दिल्ली में औसतन एक हजार नए मामले हर दिन आ रहे हैं। बहरहाल, बुधवार की देर शाम तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है। बुधवार की शाम तक आए 7,274 नए मामलों की वजह से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर दो लाख 14 हजार 459 हो गई है। महाराष्ट्र में एक दिन की कमी के बाद आंकड़ा फिर ढाई हजार से पार चला गया। बुधवार को 2,560 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 75,860 हो गई। महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस के नए इपीसेंटर के तौर पर उभरे तमिलनाडु में बुधवार को 1,286 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 25,876 हो गई। गुजरात में बुधवार को 485 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 18,117 हो गई। बुधवार को राजस्थान में 102 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,475 हो गई। पश्चिम बंगाल में बुधवार को भी संक्रमितों की संख्या तीन सौ के ऊपर रही। वहां 340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां संक्रमितों की संख्या 6,508 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में बुधवार को 168 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 8,588 हो गई। बिहार में बुधवार को 177 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 4,278 हो गया। हरियाणा में बुधवार को लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। वहां 189 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2,841 हो गई। कर्नाटक में बुधवार को 267 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 4,063 हो गई। आंध्र प्रदेश में 180 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,971 हो गई। इसके अलावा पंजाब में 34, केरल में 82, ओड़िशा में 143, असम में 111, उत्तराखंड में 23, तेलंगाना में 129 और जम्मू कश्मीर में 139 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी की वेबसाइट पर आधारित है। भारत के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की देर शाम तक कुल दो लाख सात हजार 614 मामले थे। इनमें से 5,815 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लाख 302 लोग इलाज से ठीक हुए हैं और एक  लाख एक हजार 497 लोग अस्पताल में भरती है।
Published

और पढ़ें