नई दिल्ली। भाजपा और राजग के उसके भागीदार जद(यू) और लोजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे देश भर में ‘मजबूत’ राजनीतिक संदेश जाएगा। भाजपा 70 विधानसभा सीटों में 67 पर चुनाव लड़ रही है जबकि लोकजनशक्ति पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) क्रमश: एक और दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मतभेद का हवाला देते हुए भगवा पार्टी के साथ गठबंधन में दिल्ली का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार राजग के भागीदार साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन से दिल्ली में उत्साह पैदा हुआ है। जद(यू) और लोजपा का बिहार में जनाधार है, दोनों दल दिल्ली में 67 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। जद(यू) उम्मीदवार शैलैंद्र कुमार बुराड़ी से जबकि एससीएल गुप्ता पार्टी के टिकट पर संगम विहार से चुनाव लड़ेंगे। सीमापुरी आरक्षित सीट से लोजपा उम्मीदवार संतलाल चावरिया को उतारा गया है। जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के मंत्री संजय झा ने पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा पार्टी के अन्य नेता दिल्ली में प्रचार करेंगे। लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी प्रचार करेंगे।
भाजपा का जेडीयू, लोजपा से गठबंधन
और पढ़ें
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...