समाचार मुख्य

दिल्ली में लोकतंत्र की जीत : ममता

ByNI Desk,
Share
दिल्ली में लोकतंत्र की जीत : ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि देश की राजधानी के लोग बांटने और नफरत वाली राजनीति नहीं चाहते। ममता बनर्जी ने आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी की जबर्दस्त जीत के लिए फोन पर बधाई दी। ममता बनर्जी ने बाद में मीडिया से कहा कि भाजपा अब हर चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा, दिल्ली में लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा हर जगह हर चुनाव हार रही है। लोग विभाजन की राजनीति नहीं चाहते।
Published

और पढ़ें