समाचार मुख्य

देश में साढ़े पांच लाख संक्रमित

ByNI Desk,
Share
देश में साढ़े पांच लाख संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या हर दिन नए रिकार्ड बना रही है। संक्रमितों की संख्या पांच लाख पहुंचने के बाद तीसरे दिन ही साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गई। रविवार को देर शाम तक संक्रमण के 19,230 नए मामले आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर पांच लाख 48 हजार 417 हो गई। रविवार की शाम तक 382 लोगों के मरने की खबर मिली, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 16,485 हो गया।देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई। रविवार की शाम तक 5,493 नए संक्रमित मिले थे। इससे पहले शनिवार को राज्य में 6,368 मामले आए थे। बहरहाल, रविवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ एक लाख 64 हजार 133 हो गई। राज्य में शनिवार को 167 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 7,273 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई। रविवार की शाम तक दिल्ली में 2,889 मामले आए, जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 83 हजार से ऊपर पहुंच गई। राज्य में कुल 83,077 संक्रमित हैं। दिल्ली में 65 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 2,623 पहुंच गई। देश में तीसरे सबसे अधिक संक्रमित राज्य तमिलनाडु में रविवार को संक्रमितों की संख्या का नया रिकार्ड बना। राज्य में लगातार चौथे दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले आए। रविवार को संक्रमण के 3,940 नए मामले आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 82,275 हो गई। राज्य में रविवार को रिकार्ड संख्या में 54 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,079 पहुंच गई। देश के चौथे सबसे संक्रमित राज्य गुजरात का आंकड़ा रविवार की देर शाम तक अपडेट नहीं किया गया था। आंध्र प्रदेश में रविवार को संक्रमितों की संख्या का नया रिकार्ड बना। राज्य में 813 नए मामले आए, जिसके बाद वहां संक्रमितों की संख्या 13,098 पहुंच गई। राज्य में 12 लोगों की मौत भी हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 169 हो गई। हरियाणा में संक्रमितों की संख्या में रविवार को लगातार चौथे दिन बड़ी बढ़ोतरी हुई। वहां 402 नए मामले आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 13,829 हो गई। बिहार में रविवार को 137 मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 9,117 हो गई। कर्नाटक में पहली बार संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंची। रविवार को रिकार्ड संख्य़ा में 1,267 नए मामले आए और 16 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,190 पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में 572 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 17,283 हो गई। राज्य में 10 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 639 हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 598, और राजस्थान में 175 नए मामले आए। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 17,119 हो गई है। जम्मू कश्मीर में 127, केरल में 118, ओड़िशा में 264 पुड्डुचेरी में 29 और पंजाब में 160 नए मामले आए। ये आंकड़े कोविड19इंडिया डॉट ओआरजी के आंकड़ों पर आधारित हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक रविवार की देर शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख 28 हजार 858 थी, जिसमें से 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published

और पढ़ें