Warning: A non-numeric value encountered in /home/u346475527/domains/nayaindia.com/public_html/wp-content/themes/nayaindia2023/functions.php on line 1611
सरकार नए समाधान खोजने विशेषज्ञों की मदद लें : राहुल गांधी - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
समाचार मुख्य

सरकार नए समाधान खोजने विशेषज्ञों की मदद लें : राहुल गांधी

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट के बीच नए समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों की मदद लेने का सरकार से आग्रह किया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महामारी की स्थिति भी एक अवसर है। उन्होंने सुबह एक ट्वीट में लिखा, कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन यह एक अवसर भी है।

हमें संकट के समय नए समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को बड़े स्तर पर सक्रिय करने की जरूरत है। सुबह तक, कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 14 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी और 480 लोगों की जान इस वायरस की भेंट चढ़ चुकी थी। घातक कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पूरा देश बंद है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट के बीच नए समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों की मदद लेने का सरकार से आग्रह किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महामारी की स्थिति भी एक अवसर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 10 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें