nayaindia अगस्त क्रांति मैदान में जुटे हजारों लोग - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
समाचार मुख्य

अगस्त क्रांति मैदान में जुटे हजारों लोग

ByNI Web Desk,
Share

मुंबई। नागरिकता कानून के विरोध में देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में गुरुवार की शाम को हजारों लोग सड़क पर उतरे। करीब 70 संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में हुए इस प्रदर्शन में कई फिल्मी सितारों और फिल्मकारों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पूरे प्रदर्शन को अराजनीतिक बनाए रखा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शिक्षण संस्थानों में और छात्रों के ऊपर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। इस प्रदर्शन को कांग्रेस, एनसीपी, समाजवादी पार्टी आदि ने समर्थन दिया था।

नागरिकता कानून के खिलाफ सोशल मीडिया में अभियान चला रहे अभिनेता खुले में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्मकार अनुराग कश्यप, कबीर खान जैसी फिल्मी हस्तियां गुरुवार के प्रदर्शन में शामिल हुईं। इससे पहले फरहान अख्तर ने कहा था कि वे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब निकल चुका है।

इसके आयोजकों ने मैदान में लगे सभी राजनीतिक झंडों को हटवा दिया था। प्रदर्शन को देखते हुए अगस्त क्रांति मैदान के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवाया गया, ट्रैफिक भी डाइवर्ट कर दिया गया। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में भी इस कानून के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में छात्र भारती, स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र स्टूडेंट लॉ एसोसिएशन, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन, आंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट फोरम, अमन कमिटी और जमात-ए-इस्लामी हिंद जैसे संगठन शामिल हुए। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड के नेतृत्व में विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने बैठक करके आंदोलन में भाग लेने का ऐलान किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें