समाचार मुख्य

पर्यावरण छति के बिना विकास कर रहा है भारत: मोदी

ByNI Desk,
Share
पर्यावरण छति के बिना विकास कर रहा है भारत: मोदी
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कदम उठाये हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास सुनिश्चित किया है। प्रवासी जीवों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीएमएस के सदस्य देशों की 13वीं बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि जन भागीदारी के साथ भारत हरित अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन में दुनिया का नेतृत्व करेगा जिसमें पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सतत विकास में विश्वास रखती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना सुनिश्चित किया है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक को संबोधित करते हुये मोदी ने वर्ष 2020 में तक दो महत्वपूर्ण नीतियां बनाने की घोषणा की। इसमें एक समुद्री कछुये के संबंध में और दूसरी सामुद्री तटों पर प्रवासी जीवों का निर्बाध प्रवास सुनिश्चित करने संबंधी नीति होगी।
इसे भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग मामले में वार्ताकार नियुक्त
उद्घाटन के बाद पहले मुख्य सत्र में भारत को सीएमएस के सदस्य देशों की बैठक (सीओपी) की अध्यक्षता भी सौंपी गयी। भारत अगली 14वीं सीओपी की बैठक तक इसका अध्यक्ष रहेगा जो 2023 की अंतिम तिमाही में होनी है। इस मौके पर डाक विभाग द्वारा ..माई स्टांप.. के तहत एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। गुजरात के प्रधान मुख्य वनरक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने इस मौके पर विशेष रूप से जारी स्मारक डाक​ टिकट जावड़ेक को भेंट किया। इस बैठक का लोगो गोडावन पक्षी है जिसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसका थीम ..अतिथि देवो भव.. रखा गया है। अंग्रेजी में इसका थीम ..माइग्रेटरी स्पेसीज कनेक्ट द प्लेनेट एंड वी वेलकम देम होम.. रखा गया है। बैठक में ​देश-विदेश के 3,200 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पक्षी विज्ञानी, पर्यावरणविद तथा अन्य विशेषज्ञ, कई देशों के मंत्री देश के कई राज्यों के पर्यावरण मंत्री तथा शीर्ष वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों ने कार्यभार संभाला
मोदी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और यह देश के कुल क्षेत्रफल के 21/67 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 715 थी जो अब बढकर 870 पर पहुंच गयी है। इनका कुल क्षेत्रफल 1,70,000 वर्ग किलोमीटर पर पहुंच चुका है। मोदी ने कहा कि सरकार ने हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में 450 गीगावाट हरित उर्जा का लक्ष्य रखा है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण तथा दूसरी अन्य परियोजनाओं को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा रोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन और इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन लीडरशिप जैसी भारत की पहलों में दुनिया के कई देशों ने रुचि दिखाई है।
इसे भी पढ़ें :- शाहीन बाग में खबरों की तलाश
मोदी ने कहा कि दुनिया के 2.4 प्रतिशत भूक्षेत्र के साथ भारत दुनिया की आठ प्रतिशत जैव विविधता का घर है। यहां विविध प्रकार की पारिस्थितिकी मौजूद हैं। जैव-विविधता के चार महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पूर्वी हिमालय श्रेणी, पश्चिमी घाट, भारत-म्यांमार क्षेत्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह देश में मौजूद हैं। देश में हर साल दुनिया भर से 500 से ज्यादा प्रवासी पक्षी आते हैं और कुछ समय के लिए यहां रहते हैं। मोदी ने कहा कि हमारे देश में संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल जीवशैली और ह​रित विकास मॉडल की परंपरा रही है। वन्यजीवों तथा उनके आवास की रक्षा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का हिस्सा रहा है जो संवेदना और सहअस्तित्व को बढावा देते हैं। मोदी ने कहा कि भारत ने वर्ष 2010 की तुलना में 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा था जिसे उसने दो साल पहले ही हासिल कर लिया है। आज देश में बाघों की संख्या बढकर करीब 2,970 पर पहुंच गयी है। देश में 30 हाथी अभ्यारण्यों की पहचान की गयी है जिनमें दुनिया के 60 प्रतिशत एशियाई हाथी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री अपना रहे तानाशाही रवैया: कांग्रेस
विभिन्न वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में भारत के प्रयासों का उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने बर्फीले तेंदुए तथा ऊपरी हिमालय क्षेत्र में उनके आवास के संरक्षण के लिए एक परियोजना शुरू की है। एशियाई शेर सिर्फ गुजरात के गिर के जंगलों में पाये जाते हैं जो देश की शान हैं। उनके संरक्षण के लिए भी पिछले साल एक परियोजना शुरू की गयी थी। आज उनकी संख्या 523 है। एक सींग वाला भारतीय गैंडा सिर्फ देश के तीन राज्यों असम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पाया जाता है। इनके संरक्षण के लिए भी पिछले साल एक परियोजना शुरू की गयी थी। मोदी ने कहा कि प्रवासी पक्षियों के उड़ान मार्गों में से एक सेंट्रल एशियन फलाई-वे के संरक्षण के लिए भारत ने राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की है तथा हम अन्य देशों को भी कार्य योजना तैयार करने में मदद करने के लिए तैयार है। भारत ने अनुसंधान, अध्ययन, क्षमता विकास और संवरधन में इस फलाई-वे में पड़ने वाले देशों के लिए एक साझा प्लेटफार्म बनाने का भी प्रस्ताव किया।
इसे भी पढ़ें :- केन्द्र सांभर साल्ट लिमिटेड को राज्य सरकार को देने को तैयार : मीणा
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य ने एशियाई शेर, व्हेल शार्क, भारतीय जंगली गधे, कछुओं और गोडावन -ग्रेट इंडियन बास्टर्ड- तथा प्रवासी पक्षियों का संरक्षण सफलतापूर्वक किया है। साल के शुरुआती महीनों में यहां लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। सौर ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात देश का नेतृत्व कर रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु संरक्षण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति हमारे जीवन का हिस्सा है। हम पेड़ -पौधों और जीव-जन्तुओं की पूजा करते हैं। यदि हमें धरती की रक्षा करनी है तो जनभागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि अव्यावहारिक कानून एवं प्रतिबंध थोपकर धरती को नहीं बचाया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह तक चलने वाली इस बैठक में प्रवासी पक्षियों की घटती संख्या का समाधान निकलकर आयेगा।
इसे भी पढ़ें :- हरित अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन का नेतृत्व करेगा भारत: मोदी
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की उपकार्यकारी निदेशक जॉयेस मसूया ने कहा कि इस समय प्रवासी पक्षियों की आबादी घटने की रफ्तार पूर्व के किसी भी कालखंड से एक हजार गुणा है। यदि हम मिलकर काम करें तो इस स्थिति को पलट सकते हैं। उन्होंने प्रवासी जीवों के संरक्षण में भारत के प्रयासों की सराहना की। सीएमएस की कार्यकारी सचिव एमी फ्रेंकिल ने क​हा कि प्रवासी पक्षियों पर पिछले साल जारी रिपोर्ट अच्छी स्थिति नहीं दर्शाती है। उन्होंने सदस्य देशों से अपनी प्राथमिकता तय करने के लिए कहा। इस मौके पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और मंत्रालय के सचिव सी.के. मिश्रा भी मौजूद थे।
Published

और पढ़ें