समाचार मुख्य

राफेल लड़ाकू विमान उड़ाएगी महिला पायलट

ByNI Desk,
Share
राफेल लड़ाकू विमान उड़ाएगी महिला पायलट
नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रहे विवाद के बीच सेना को लेकर दो बड़ी खबरें आई हैं। भारत ने पहली बार नौसेना में दो महिलाओं को वारशिप पर तैनात किया गया है और साथ ही खबर आई है कि राफेल उड़ाने के लिए पहली महिला पायलट की जल्दी ही तैनाती हो सकती है। एक खबर के मुताबिक, अंबाला में भारतीय वायु सेना के राफेल स्क्वॉड्रन को पहली महिला फाइटर पायलट जल्द मिल जाएगी। वायु सेना की 10 महिला फाइटर पायलट प्रशिक्षण से गुजर रही हैं। इनमें से एक 17 स्क्वाड्रन के साथ राफेल जेट उड़ाएगी। गौरतलब है कि 10 सितंबर को अंबाला में पांच राफेल विमानों को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। बहरहाल, भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसर सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को वॉरशिप पर तैनात किया जाएगा। इन दोनों को हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के पद के लिए चुना गया है। नौसेना में अब तक महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित रखा गया था।
Published

और पढ़ें