नई दिल्ली। पाकिस्तान से संबद्ध एक जासूसी गिरोह को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में हाल ही में नौसेना के सात कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय नौसेना ने जहाजों तथा नौसैन्य ठिकानों पर हर प्रकार के स्मार्टफोन्स तथा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
भारतीय नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा जहाजों और नौसैन्य अड्डों पर अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजर्स समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जहाजों और नौसैन्य अड्डों पर अब स्मार्टफोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने 20 दिसंबर को पाकिस्तान से संबद्ध एक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था और भारतीय नौसेना के सात अधिकारियों तथा एक हवाला संचालक को गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढ़ें : वेंकैया एक दिन की यात्रा पर केरल पहुंचे
मुंबई, करवार और विशाखापत्तनम में नौसेना के इन सात अधिकारियों द्वारा जंगी जहाजों और पनडुब्बियों की गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान को जानकारी देने पर भारत की संवेदनशील संपत्तियों के सुरक्षा तंत्र में कमी दिखी थी। पाकिस्तान द्वारा संचालित गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली खुफिया एजेंसियों ने कहा विशाखापत्तनम से तीन, करवार से दो और मुंबई से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। एजेंसियों ने कहा कुछ और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
भारतीय नौसैन्य ठिकानों, जहाजों पर स्मार्टफोन, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...