रांची। चारा घोटाले में लालू प्रसाद को दो मामलों में जमानत मिल चुकी है और उन्होंने तीसरे मामले में जमानत के लिए अर्जी लगाई है। गौरतलब है कि उनको तीन मामलों में सजा हुई है। इनमें से देवघर और चाईबासा ट्रेजरी से पैसे निकासी के मामले में उनको आधी सजा पूरी होने के बाद जमानत मिल गई। अब उन्होंने दुमका कोषागार से निकासी के मामले में जमानत की याचिका लगाई है।
लालू के वकील देवर्षि मंडल ने उनकी जमानत याचिका दाखिल की है। बताया गया है कि लालू प्रसाद यादव ने अपनी याचिका में जमानत के लिए यह दलील दी है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में 42 महीने जेल में गुजरे हैं। इसी आधार पर उन्होंने जमानत मांगी है। लालू प्रसाद यादव ने जमानत के लिए अपनी बीमारी को भी आधार बनाया है।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव अभी चारा घोटाला मामले में ही सजा काट रहे हैं। वे बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं। लेकिन अभी अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हैं। लालू प्रसाद पर दुमका कोषागार, चाईबासा कोषागार के दो मामले, डोरंडा कोषागार और देवघर कोषागार से अवैध निकासी का आरोप है। बताया जा रहा है कि नौ नवंबर को दुमका मामले में भी उनकी आधी सजा पूरी हो जाएगी। बहरहाल, बिहार में इस समय चुनाव चल रहे हैं और ऐसे में अगर लालू प्रसाद जेल से छूट कर पटना पहुंचते हैं तो उससे राजद के चुनाव अभियान को धार मिलेगी।
लालू प्रसाद ने लगाई जमानत की अर्जी
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...