समाचार मुख्य

कर्नाटक में दो हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन

ByNI Desk,
Share
कर्नाटक में दो हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन
बेंगलुरू। महाराष्ट्र के बाद हर दिन सबसे ज्यादा नए संक्रमण वाले राज्य कर्नाटक ने और सख्त पाबंदी लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने के साथ साथ ज्यादा सख्त पाबंदी लगाने की घोषणा की है। तेजी से बढ़ते केसेज के बीच सरकार ने 10 से 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है और कहा कि इस बार लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक सख्‍ती बरती जाएगी। इसके लिए नियम कड़े किए गए हैं। बीएस येदियुरप्‍पा सरकार की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि 10 मई की सुबह छह बजे से 25 मई की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। गौरतलब है कि कर्नाटक में गुरुवार 49 हजार और उससे पहले बुधवार को 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले थे। राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 18 लाख से ऊपर हो गई है और 17 हजार से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। अकेले बेंगलुरू के शहरी इलाके में 22-23 हजार केस रोज आ रहे हैं।
Published

और पढ़ें