समाचार मुख्य

लॉकडाउन फेल, देश भुगत रहा नतीजे: राहुल

ByNI Desk,
Share
लॉकडाउन फेल, देश भुगत रहा नतीजे: राहुल
नई दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन को विफल बताया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन अपने मकसद में सफल नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कांफ्रेंस की और लॉकडाउन में छूट देने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाया। राहुल कहा कि भारत दुनिया दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जहां कोरोनावायरस तेजी से बढ़ने के बावजूद लॉकडाउन हटाया जा रहा है। राहुल ने कहा- लॉकडाउन का मकसद फेल हो चुका है, देश इसके नतीजे भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि चार फेज के लॉकडाउन के बाद भी वे नतीजे नहीं मिले, जिनकी उम्मीद प्रधानमंत्री कर रहे थे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले फ्रंट फुट पर खेल रहे थे, लेकिन लॉकडाउन फेल हुआ तो बैकफुट पर चले गए। उन्हें फिर से फ्रंट फुट पर आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री और उनके प्रमुख सलाहकारों ने कहा था कि मई के आखिर तक कोरोनावायरस का असर घटने लगेगा, लेकिन ऐसा तो नहीं हो रहा। अब सरकार बताए कि आगे क्या प्लान है? लॉकडाउन खोलने की स्ट्रेटजी में प्रवासियों और राज्यों की मदद के क्या इंतजाम हैं? राहुल ने सरकार की ओर से घोषित आर्थिक पैकेज पर भी सवाल उठाया और कहा कि सरकार ने आर्थिक पैकेज में जो दिया, उससे कुछ नहीं होने वाला। लोगों के हाथों में पैसा पहुंचना चाहिए। आम लोगों और इंडस्ट्री को आर्थिक मदद नहीं मिली तो नतीजे खतरनाक होंगे। राहुल ने कहा- केंद्र को राज्यों की भी मदद करनी चाहिए। इसके बिना कांग्रेस शासित प्रदेशों को दिक्कतें आएंगी। चीन से चल रहे तनाव पर राहुल ने कहा कि सरकार को ये साफ बताना चाहिए कि कब-कब और क्या-क्या हुआ? नेपाल में क्या हुआ था और अब लद्दाख में क्या हो रहा है? इस बारे में अभी तक पारदर्शिता नहीं है। लॉकडाउन के बीते 60 दिन में ये राहुल की चौथी प्रेस कांफ्रेंस थी। इस दौरान उन्होंने दो बार नेशनल मीडिया से और दो बार रीजनल मीडिया से बात की।
Published

और पढ़ें