समाचार मुख्य

Corona Virus in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन बढ़ा

ByNI Desk,
Share
Corona Virus in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन बढ़ा
भोपाल। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में हालात बेकाबू हो रहे हैं। राज्य के कई बड़े शहरों में स्थिति बहुत खराब है। कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते हुए चार बड़े शहरों- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रतलाम में लॉकडाउन बढ़ा कर 26 अप्रैल की सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन के लिए बनी कमेटी की बैठक में इस बारे में फैसला किया गया। यह भी तय किया गया कि हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों को क्वरैंटाइन किया जाएगा। बैठक के बाद भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि इस सप्ताह सख्ती ज्यादा रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोविड-19 से जुड़े लोगों के लिए ही आने-जाने में विशेष रियायतें मिलेंगी। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने भी बताया कि अस्पतालों में बेड की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को सात दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। उज्जैन में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है लेकिन शादियों के सीजन को देखते हुए खरीद के लिए इस बार कुछ दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत सुबह आठ से दोपहर 12 तक खरीदी के लिए दुकानें खुल सकेंगी। इसकी पुष्टि कलेक्टर आशीष सिंह ने की है। इस बीच महाकाल मंदिर के एक पुरोहित व एक सहायक पुजारी के खिलाफ धारा 188 के तहत महाकाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पंडित घर में सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मंदिर आ रहे थे।
Published

और पढ़ें