समाचार मुख्य

मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ कोरोना पर की बात

ByNI Desk,
Share
मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ कोरोना पर की बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ दोनों देशों और दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। टेलीफोन पर हुई बातचीत में विडोडो ने इंडोनेशिया को दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत दोनों देशों के बीच चिकित्सा उत्पादों और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठायेगा। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के यहां मौजूद अपने नागरिकों से संबंधित तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की और सहमति जतायी कि उनकी टीम नागरिकों की सुविधाओं के संबंध में परस्पर संपर्क बनाये रखेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया भारत का महत्वपूर्ण समुद्री साझीदार है और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती इस महामारी से लड़ने में दोनों देशों के लिए परस्पर सहायक होगी। मोदी ने विडोडो और इंडोनेशिया के लोगों को पवित्र रमजान की शुभकामनाएं भी दी।
Published

और पढ़ें