समाचार मुख्य

अमेरिका में ढाई करोड़ से ज्यादा संक्रमित

ByNI Desk,
Share
अमेरिका में ढाई करोड़ से ज्यादा संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या दो लाख से नीचे रही। हालांकि इसके बाद भी अमेरिका में संक्रमितों की संख्या ढाई करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में एक लाख 95 हजार नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर दो करोड़ 50 लाख 13 हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 4,536 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा चार लाख 16 हजार 151 हो गया। ( 25-million-infected) also read: ये होगा भारत का पहला Metaverse Marraige, हैरी पॉटर के किरदार… इस बीच दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ 74 लाख से ज्यादा हो गई है। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में छह लाख से ज्यादा नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर नौ करोड़ 74 लाख 74 हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक वायरस के संक्रमण से मरने वालों का सवाल है तो भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में दुनिया भर 18 हजार लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 20 लाख 87 हजार से ऊपर पहुंच गया। अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील में दो दिन की कमी के बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 64 हजार के करीब नए केसेज आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 86 लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई थी। इसी अवधि में ब्राजील में 1,382 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या दो लाख 12 हजार 893 हो गई। दुनिया में चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश रूस में गुरुवार को नए संक्रमितों की संख्या लगातार तीसरे दिन स्थिर रही। गुरुवार को रूस में 21,887 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 36 लाख 55 हजार से ऊपर पहुंच गई। रूस में मरने वालों की संख्या 67,832 हो गई है। संक्रमितों के आंकड़े वर्ल्डमीटर्स की वेबसाइट की सूचना पर आधारित हैं। ( 25-million-infected)
Published

और पढ़ें