समाचार मुख्य

अम्फान से प्रभावितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी: माेदी

ByNI Desk,
Share
अम्फान से प्रभावितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी: माेदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि समूचा राष्ट्र चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के साथ एकजुट है और उन्हें जरूरी मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मोदी ने आज ट्विट कर कहा , पश्चिम बंगाल में तूफान के कारण हुई तबाही का दृश्य देखा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में समूचा राष्ट्र पश्चिम बंगाल के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। राज्य के लोगों के कल्याण और भलायी की कामना करता हूं। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा , राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। उच्च अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। वे पश्चिम बंगाल सरकार के साथ तालमेल कर रहे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा , मेरी संवेदना ओड़िशा के लोगों के साथ हैं जो चक्रवाती तूफान के प्रभावों से साहस के साथ जूझ रहे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन मौके पर है और उन्हें सभी संभव मदद दी जायेगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य बनें। इससे पहले कैबिनेट सचिव ने भी राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में दोनों राज्यों में अम्फान के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की थी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया था और उन्हें केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
Published

और पढ़ें