नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा को सही मायने में समझ सकते हैं और अपनी सोच से वह सशक्त, आधुनिक तथा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं।
शाह ने मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद के योगदान का उल्लेख करते हुए आज सिलसिलेवार टि्वट किये हैं। उन्होंने लिखा है , 07 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है।
2001 में आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जनसेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए। एक अन्य टि्वट में उन्होंने लिखा है , अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेन्द्र मोदी जी हैं। अपनी दूरदर्शी सोच से वह ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनके 20वें वर्ष पर उन्हें हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ। शाह ने कहा है, चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल विकासपथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी जी प्रदेश में विकास की क्रांति लाए और अब प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं व कार्यों से करोड़ों गरीब, किसान, महिला व समाज के वंचित वर्ग को सशक्त कर उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
मोदी ही समझ सकते हैं 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा: शाह
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...