नई दिल्ली। झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा और रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने ट्विट कर कहा- महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।
उधर, चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ डीएमके के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा- हम झारखंड की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा बहुमत दिया है। चिदंबरम ने कहा- भाजपा अजेय नहीं है। अगर सभी राजनीतिक दल साथ मिल जाएं और देश के सामने खड़े खतरे को समझ जाएं तो निश्चित तौर पर भाजपा पराजित हो सकती है। भविष्य के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी।
Tags :assembly election in Jharkhand former finance minister INX Media Case Jharkhand Assembly Election 2019 Jharkhand Election Jharkhand Election 2019 Jharkhand Politics Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 Jharkhand vidhan sabha election 2019 P. Chidambaram Priyanka Gandhi Rahul Gandhi Supreme Court चिदंबरम झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 सुप्रीम कोर्ट