समाचार मुख्य

पीएम मोदी राम मंदिर 'भूमिपूजन' के लिए अयोध्या पहुंचे

ByNI Desk,
Share
पीएम मोदी राम मंदिर 'भूमिपूजन' के लिए अयोध्या पहुंचे
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के 'भूमिपूजन' समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए। इससे पहले पारंपरिक परिधान (धोती और कुर्ता) पहने प्रधानमंत्री एक विशेष विमान में दिल्ली से रवाना हुए। पहले वह लखनऊ पहुंचे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भूमि पूजन बुधवार को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा शिला पूजन, भूमि पूजन और कर्म शिला पूजन के साथ शुरू होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रमुख पूजा दोपहर को 12.44 बजे और 12.45 बजे के बीच 32-सेकंड के अभिजीत मुहूर्त के दौरान आयोजित की जाएगी। यह वही मुहूर्त या शुभ मुहूर्त है जब भगवान राम का जन्म हुआ था। मंदिर निर्माण की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री मंदिर की नींव में 40 किलो चांदी की ईंट रखेंगे। मोदी के अयोध्या में करीब तीन घंटे कर रुकने की संभावना है। वह सुबह 11.40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे जहां वह 10 मिनट के लिए प्रार्थना करेंगे और फिर राम जन्मभूमि परिसर में जाएंगे, जहां वह राम लला विराजमान की पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.10 बजे परिजात का पौधरोपण करेंगे और मंदिर परिसर में भूमिपूजन समारोह के लिए आगे बढ़ेंगे। समारोह के दोपहर 12.45 बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक संतों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह लगभग 2 बजे लखनऊ वापस जाएंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे।
Published

और पढ़ें